श्री कृष्णा स्कूल के परिसर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि | Shri Krishna Group Of Institutions Mahendergarh Haryana
Shri Krishna Group Of Institutions: देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की आज 115वीं जयंती हैं। इस अवसर पर श्री कृष्णा स्कूल के परिसर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद किया है। श्री कृष्णा स्कूल ने भगत सिंह से जुड़ा एक देश-भक्ति गीत Bhagat Singh ki Kurbani शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह
गुलाम भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए कई भारतीय क्रांतिकारी शहीद हो गए। इनमें भगत सिंह का नाम प्रमुख है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में हुआ था। देश को आजादी दिलाने के लिए भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अंग्रेज अधिकारियों से टक्कर लेने वाले भगत सिंह को सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल में अंग्रेजी हुकूमत की प्रताड़ना झेलने के बाद भी भगत सिंह ने आजादी का मांग को जारी रखा। कोर्ट में केस के दौरान उन्हें मौका मिला कि वह देशभर में आजादी की आवाज को पहुंचा सकें। उन्हें अंग्रेजों ने फांसी की सजा सुनाई थी और तय तारीख से एक दिन पहले यानी 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी थी। आज शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती है।
Last Update : Navatra2022
0 comments:
Post a Comment